Friday, 11 April 2025

बेगूसराय में बार बालाओं संग तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आयी पुलिस

बेगूसराय में प्रशासन की सख्ती के बावजूद हथियार लेकर बार बालाओं के साथ डांस करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर कुछ युवक का हाथ में पिस्तौल लेकर लड़कियों के साथ डांस का विडियो वायरल हो रहा है. विडियो में एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दो लड़की संग भोजपुरी गानों पर डांस कर रहा है और हथियार लहरा रहा है.

वीडियो फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह का बताया जा रहा है. इसके वायरल होने के बाद अब पुलिस प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है. वीडियो मंसुरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का बताया जा रहा है. जो युवक हाथ में हथियार लहराते हुए डांस कर रहा है, वह अतुल कुमार बताया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो सामने आते ही मंसुरचक थाना पुलिस ने इसकी जांच की और पहचान जाहिर होने के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि शुक्रवार देर शाम हथियार लहराने का वीडियो सामने आया था. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि बेगूसराय में ऐसे हथियार लहराने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा रहा है. इसके बाद भी बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और लगातार वो ना सिर्फ हथियार लहराते हैं, बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल भी करते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Vanb6Wy

No comments:

Post a Comment